नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- ब्रिटेन के शाही परिवार जल्द ही भारत का दौरा करने वाला है। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन 16 नवंबर से तीन दिनों के दौरे पर मुंबई आएंगे। बता दें कि, साल 2022 के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा होगा। वहीं, 2024 में केट मिडलटन के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद यह उनका पहला रॉयल प्रोग्राम भी होगा।शाही पारिवार का भारत दौरा बता दें कि, केंसिंग्टन पैलेस ने 14 नवंबर को इस दौरे की जानकारी दी। पैलेस के मुताबिक, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 17 नवंबर को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे पर्यावरण को बचाने के लिए किए जा रहे नए प्रयासों और भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। पैलेस ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नई तकनीक, पर्य...