नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- लंदन में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के 'रिवर रूम' में ब्रिटिश-भारतीयों और 'डिफेंस हिंदू नेटवर्क' ने मिलकर रक्षाबंधन का जश्न खास अंदाज में मनाया। सोमवार को संसद परिसर में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य कृष्ण अत्री द्वारा पारंपरिक वैदिक मंत्रों और श्लोकों के पाठ के साथ हुई। इस कार्यक्रम में कई सांसद, सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि, समुदाय और धर्मगुरु शामिल हुए।

रक्षाबंधन की परंपरा लॉर्ड कृष्ण रावल ने कहा कि राखी के पवित्र धागे से जुड़ी यह बेहद पुरानी परंपरा देश के मौजूदा अनिश्चित दौर में और ज्यादा मायने रखती है।

कार्यक्रम का महत्व रावल ने कहा कि रक्षाबंधन एक बहुत पुरानी और शानदार परंपरा है और मुझे बहुत खुशी है कि इसे हाउस ऑफ लॉर्ड्स में इतने शानदार तरीके से मनाया गया है।

सांसदों की टिप्पणी हाउस ऑफ कॉमन्स में रक्षा समिति के अध...