नई दिल्ली, फरवरी 12 -- भारतीय वायुसेना पहली बार ब्रिटेन की शाही वायुसेना के पायलटों को प्रशिक्षण देने जा रही है। यह निर्णय गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित 19वीं ब्रिटेन-भारत वायुसेना वार्ता में लिया गया। ब्रिटेन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नए समझौते के तहत भारतीय वायुसेना तीन योग्य उड़ान प्रशिक्षकों (क्यूएफआई) को ब्रिटेन में शाही वायुसेना (आरएएफ) वैली में तैनात करेगी - जो ब्रिटिश लड़ाकू विमानों के पायलटों के लिए प्रशिक्षण केंद्र है। विज्ञप्ति में कहा गया कि यह पहली बार है कि भारतीय योग्य उड़ान प्रशिक्षक आरएएफ वैली में ब्रिटिश पायलटों को लड़ाकू विमानों का प्रशिक्षण देंगे। यह तैनाती शुरू में दो साल की अवधि के लिए होगी। यह घटनाक्रम इस वर्ष जनवरी में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की शाही वायुसेना महाविद्यालय क्रैनवेल में प्रशिक्षक के रू...