लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- परिषदीय स्कूलों में तैनात बीएड योग्यताधारी शिक्षक छह माह के ब्रिज कोर्स का विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि इस कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण के रूप में कराया जाए। सचिव बेसिक शिक्षा को सम्बोधित ज्ञापन बीएसए कार्यालय पहुंचकर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा। प्राथमिक स्कूलों में तैनात बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए एनसीटीई के दिशा निर्देश के अनुसार छह माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य किया गया है। शिक्षकों की मांग है कि इस प्रशिक्षण को विभागीय प्रशिक्षण की तरह कराया जाए।शिक्षकों का कहना है कि ब्रिज कोर्स में शर्त जोड़ी गई है कि ब्रिज कोर्स का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परीक्षा में असफल होने पर नौकरी से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क की बाध्यता हटाने की मांग छह वर्षों की न...