रांची, फरवरी 11 -- रांची। विज्ञान भारती और इसरो की पहल 'स्पेस ऑन व्हील्स' के तहत चलित विज्ञान प्रदर्शनी बस बुधवार को ब्रिजफोर्ड स्कूल पहुंची। विज्ञान भारती के सचिव डॉ. चंद्रशेखर द्विवेदी और डॉ. एसी पांडेय ने विद्यार्थियों को चंद्रयान, मंगलयान व गगनयान सहित इसरो की गौरवशाली उपलब्धियों से अवगत कराया। स्कूल की वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान और प्राचार्य मुनीष दुबे ने कहा कि इस व्यावहारिक अनुभव से बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना प्रबल होगी। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को समझा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...