रांची, मई 30 -- रांची। तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड जीपी जालान सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को 16वां प्रमाण-पत्र और सिलाई मशीन वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष प्रियंका जालान और प्राचार्य मुनीश दुबे ने प्रशिक्षुओं को ये सामग्रियां सौंपीं। प्रियंका जालान ने बताया कि यह संस्थान 2009 से महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है। यहां प्रशिक्षण पूरी तरह मुफ्त है और सिलाई मशीनें आधे दाम पर दी जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...