लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता एनसीसी ग्रुप लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने गुरुवार को 19 यूपी गर्ल्स बटालियन का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों की टोली ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर जोशपूर्ण प्रदर्शन के साथ दिया।निरीक्षण सुबह 10 से 12 बजे की बीच सम्पन्न हुआ। यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल (डॉ) दिनेश कुमार पाठक व सूबेदार मेजर किशोर लाल ने स्वागत किया। निरीक्षण अधिकारी ने वरिष्ठ एएनओ, सभी जीसीआई व पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ के साथ परिचय परेड में सभी से व्यक्तिगत मुलाकात की। इसके बाद कमान अधिकारी ने ब्रिगेड पुनीत श्रीवास्तव से विकासोन्मुखी कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करके विधिवत चर्चा की। इस दौरान निरीक्षण अधिकारी ने कई दिशा निर्देश जारी किए। कमान अधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न विभागों में तथा ट्रेनिंग हॉल व अन्य स्था...