लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, वीएसएम ने बुधवार को 26 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बटालियन की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया और कैडेट्स से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। दौरे की शुरुआत में ग्रुप कमांडर ओयल स्थित एसए फायरिंग रेंज पहुंचे, जहां उन्होंने कैडेट्स के फायरिंग अभ्यास और ड्रिल का मुआयना किया। कैडेट्स के सटीक निशाने और उच्च अनुशासन को देखकर उन्होंने उनके समर्पण की सराहना की। इसके बाद वे युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कैडेट्स से खुलकर बातचीत की। ब्रिगेडियर श्रीवास्तव ने कैडेट्स के प्रशिक्षण अनुभवों को साझा करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना को जीव...