बेगुसराय, जुलाई 7 -- बरौनी। बरौनी-निपनियां स्थित एनसीसी कैंप में मंगलवार को ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने एनसीसी कैंप में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। साथ ही कैडेट्स को नये स्कील डेवलपमेंट सिखने व लक्ष्य निर्धारित करने के साथ सफलता के टिप्स भी बताये। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें दैनिक जीवन में एआई का उपयोग, मोबाइल का सदुपयोग व दैनिक जीवन का 10 घंटा साकारात्मक उर्जा के साथ निर्धारित लक्ष्य की ओर लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने धर्म जात-पात से उपर उठकर देश प्रथम का एनसीसी कैडेट्स को पाठ पढ़ाया। वहीं, सरकार व विभाग के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को मिलने वाले आर्थिक सहयोग, सुविधा व्यवस्था की जानकारी को भी साझा की। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेटों को दिया अनुशासन का मंत्र उन्होंने एनसीसी कैंप के रख रखाव, साफ सफा...