ब्रिगेडियर टी पी शुक्ला का निधन
बहराइच, अगस्त 31 -- ब्रिगेडियर टी पी शुक्ला का रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ स्वर्ग धाम में किया गया। फैजाबाद आर्मी स्टेशन से 12 असम रेजिमेंट की गार्ड ने उनको सलामी दी, और उनके बेटे डॉ. प्रदीप को तिरंगा भेंट किया। ब्रिगेडियर शुक्ला बहराइच के एक सम्मानित सैनिक थे। उनको ऑपरेशन पवन (श्रीलंका) में एलटीटीई के साथ लड़ने के लिए मेंशन-इन-डिस्पैचेज से सम्मानित किया गया था। उनकी बेहतरीन सेवा के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा गया। ब्रिगेडियर शुक्ला बहराइच के सबसे सीनियर आर्मी अफसर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.