कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में चल रहे 17 यूपी बीएन एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन करीब 600 कैडेट्स ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में प्रतिभाग किया। एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर गौरव वत्स के मार्गदर्शन में कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और सैन्य प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। ग्रुप कमांडर ने शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंप कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह के निर्देशन में कैडेट्स ने पीटी, फ्लैग एरिया, ड्रिल-परेड, फायरिंग और खेलकूद का अभ्यास किया। कदमताल और सामूहिक तालमेल पर विशेष जोर दिया गया। कक्षा में परमानंद ने बॉर्डर और कोस्टल एरिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। नायब सूबेदार हरिराम व सोनू नगर ने फायरिंग और अनिल कुमार न...