बरेली, जून 5 -- रिठौरा स्थित राजश्री इंस्टिट्यूट में चल रहे 21वीं वाहिनी एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को एनसीसी निदेशालय के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर अमित कुमार चंद (शौर्य चक्र) ने निरीक्षण किया। सर्वप्रथम कैंप कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल संजय नायर (सेना मेडल) ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रभारी डॉ अंचल अहेरी, सूबेदार मेजर प्रवीण कुमार, प्रथम अधिकारी एनके माथुर, द्वितीय अधिकारी दिशा चौधरी, सोनी सिंह, लाल बहादुर, सूबेदार लक्ष्मण रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...