नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लागू 35 से अधिक सड़कें रहेंगी प्रभावित नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को काफिले (मोटर कारकेड) का रिहर्सल होगा। यह भी पढ़ें- जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा, BRICS समिट के लिए दिल्ली में बनेगा 5 स्तरीय अभेद्य तकनीकी सुरक्षा घेरारिहर्सल के कारण डायवर्जन इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे 35 से अधिक सड़कें प्रभावित होंगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान 11 से 13 सितंबर के बीच रिहर्सल वाले रूट पर लगभग यही ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।प्रतिनिधियों के ठहरने के स्थान रिहर्सल के दौरान विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए 12 स्थान...