नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते लागू यातायात संबंधी प्रतिबंधों के बीच परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों और अन्य यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए रविवार को मेट्रो की ट्रेन सेवाएं सभी लाइन पर सुबह छह बजे से शुरू होंगी। रविवार के दिन पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण लागू यातायात संबंधी प्रतिबंधों के बीच परीक्षा देने वाले छात्रों और आम जनता की सुगम और समयबद्ध आवाजाही के लिए रविवार को सभी लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से की गई थी अपील डीएमआरसी ने बताया कि सेवाओं की समय से पहले शुरुआत से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (स...