ब्रिक्स समिट और भारी बारिश का डबल अटैक, दिल्ली में कई जगह थम गई वाहनों की रफ्तार; ऑरेंज अलर्ट
पीटीआई, सितम्बर 5 -- Delhi Weather Today: दिल्ली में शनिवार को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश के बाद कई रूट्स पर जलभराव हो गया और सड़कें तालाबा में तब्दील हो गईं। पालम एयरपोर्ट टनल और संगम विहार में नीम चौक रोड के आसपास भी भारी जलभराव की सूचना है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 में भी जलभराव की सूचना मिली। वहीं संगम विहार में कई जगह तालाब में तब्दील हो गई तो शकरपुर, लक्ष्मी नगर और महरौली-बदरपुर रोड पर भी जलभराव दिखा। महिपालपुर में तो जलभराव ने लोगों को खासा परेशान किया। इस दौरान वाहनों को पानी को चीरते हुए निकलना पड़ा जबकि बच्चे पानी से भर चुके रास्तों पर मस्ती करते नजर आए। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर लोगों को सतर्क किया और बताया कि जलभराव और ब्रिक्स समिट के चलते कई लोकेशन पर ट्रैफिक की आवाजाही धी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.