नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- -पीडब्ल्यूडी हरियाली के लिए पौधे व गमले लगा रहा, सड़कों पर मार्किंग व स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जा रहीं नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पूरी तरह जुट गया है। दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले सम्मेलन के लिए सड़कों को संवारा जा रहा है। सड़कों से लेकर स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। यह भी पढ़ें- ब्रिक्स काफिले के पूर्वाभ्यास के लिए आज सेंट्रल दिल्ली के कई रास्तों में रहेगा बदलाव, देखें ट्रैफिक एडवाइजरीसम्मेलन में प्रतिनिधियों की भागीदारी सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी राष्ट्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इतने बड़े स्तर पर विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए पीडब्ल्यूडी अपने मार्गों को हर स्तर पर दुरुस्त करने में जुट...