जमशेदपुर, जून 20 -- भारत बिल्डकॉन-2026 में जमशेदपुर की प्रसिद्ध कलाकार एवं फ्लेमिनआर्ट की संस्थापक सुमन प्रसाद ने अपनी कलाकृतियों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की रचनात्मक पहचान को नई ऊंचाई दी है।यशोभूमि (भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में ब्रिक्स एवं ब्रिक्स प्लस देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सुमन प्रसाद की भित्ति कलाएं, उभरी हुई कलाकृतियां और प्रीमियम कैनवास चित्र आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहे।फ्लेमिनआर्ट ने पीपुल ऑफ कंस्ट्रक्शन नेटवर्क क्लब के सहयोग से भाग लिया। सुमन प्रसाद ने वास्तुकारों, इंटीरियर डिजाइनरों, बिल्डरों एवं डेवलपर्स से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की कला का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- लघु चित्रकला के लिये मिला र...