वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी। ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्यसमूह की बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। चार और पांच जून को होने वाली बैठक के मद्देनजर नदेसर स्थित होटल ताज में तीन बेड का अत्याधुनिक आईसीयू बनाया गया है। आपात स्थिति में मरीज को पहले इसी आईसीयू में भर्ती किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उसे बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सम्मेलन स्थल और अतिथियों के ठहरने वाले स्थानों पर 12 विशेष टीमों की तैनाती की गई है। इन टीमों में विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ब्रिक्स संस्कृति कार्यसमूह (कल्चरल वर्किंग ग्रुप) की दूसरी बैठक गुरुवार से नदेसर के होट...