लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक में भारत में 'परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी' विषय पर चर्चा की गई। इसमें ब्रिक्स के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, विचारकों, नागरिक समाज संगठनों और तकनीकी विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग का अनुभव दूसरे दिन, 'ब्रिक्स सहयोग की संभावनाओं के लिए साझा नवाचार क्षेत्रों की पहचान' भारत और मिस्र ने सर्वेक्षण और जनगणना डाटा संग्रहण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के अपने अनुभव साझा किए। भारत ने पेपर आधारित सर्वेक्षण से आधुनिक सर्वेक्षण उपकरणों जैसे ई-सिग्मा के इस्तेमाल से हुए बदलाव के अनुभव साझा किए। ई-सिग्मा एक कंप्यूटर असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यू (सीएपीआई) सक्ष...