नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- सुप्रीम कोर्ट की मेजबानी में नई दिल्ली में शुक्रवार से शुरू हो रहे 'ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम' में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ब्रिक्स के सदस्य देशों और सहयोगी देशों के अपने समकक्षों/वरिष्ठ न्यायिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित 4 से 6 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में ब्रिक्स देशों और सहयोगी देशों के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ न्यायिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फोरम के हिस्से के रूप में, सीजेआई सूर्यकांत, उद्घाटन के दिन न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशन, यूएई, बेलारूस, कजाकिस्तान, दक्ष...