नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने माना कि आतंकियों द्वारा नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसका एकजुट होकर मुकाबला किया जाएगा। दिल्ली में मंगलवार को हुई बैठक में सुरक्षा सलाहकारों और प्रतिनिधियों ने दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर अपने-अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- भारत-चीन में पिघली बर्फ! डोभाल-वांग यी की बैठक के बाद ड्रैगन बोला- हम दुश्मन नहीं, पार्टनर हैंबैठक की समीक्षा बैठक में आतंकी समूहों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नई तकनीकों पर भी बात हुई। सुरक्षा सलाहकारों ने 22 मई को आतंकवाद पर ब्रिक्स के संयुक्त कार्य समूह और आठ-नौ जून को सूचना एवं संचार तकनीकों के सुरक्षा में इस्...