शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- जलालाबाद। राष्ट्रीय अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को जलालाबाद स्थित बाबा परशुराम मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान परशुराम के दर्शन और पूजन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के ब्राह्मण सांसद यूजीसी के कानून पर मौन साधे हुए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान में कई जनप्रतिनिधि सत्ता के मोह में जनता और भविष्य के लिए जरूरी मुद्दों पर खुलकर बोलने में असमर्थ हैं। उनका मौन न केवल जवाबदेही की कमी को दर्शाता है, बल्कि यह भविष्य में विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के लिए खतरा बन सकता है। इस अवसर पर शाहजहांपुर से विश्वदीप अवस्थी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में काफी संख्य...