मिर्जापुर, मई 26 -- पड़री। आदर्श ब्राह्मण मंच उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर इकाई की मासिक बैठक रविवार को पहाड़ी विकास खंड के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम बालिका इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ओंकारनाथ पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मंच की कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। समाज के लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आदर्श ब्राह्मण मंच समाज को संगठित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती से ही भूमिहार समाज का विकास : उपेंद्र सिंह यदि कोई ब्राह्मण परिवार विपत्ति में पड़ता है तो मंच उसकी हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगा। कोर...