बागपत, मार्च 15 -- ब्राह्मण एकता कल्याण समिति द्वारा नगर की गुराना रोड की पंजाबी धर्मशाला में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित हरपाल शर्मा ने जिलाध्यक्ष को आशीर्वाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सड़क से लेकर महिला सुरक्षा, बिजली, पानी, टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण उन्नति की है। कार्यक्रम में सभासद प्रमोद शर्मा, विजयपाल शर्मा, बाबूराम शर्मा, डा. मलूक चंद कौशिक, योगेश प्रधान, कालूराम रूहेला, राजू शर्मा, रोबिन, रमेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...