बरेली, मई 13 -- फोटो... फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता।ब्राह्मण समाज के विरुद्ध सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज ने सपा प्रवक्ता का पुतला दहन किया।  बुधवार को ब्राह्मण एकता मंच के कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे कोतवाली के पास अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर एकत्रित हुए। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला लेकर स्टेशन रोड तिराहे पर बने चौक पर पहुंचे। अशोभनीय टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताते हुए राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया तथा पुतले को चप्पलों से पीटा। इस दौरान शुभांकर मिश्रा, सभासद संजीव शुक्ला, चंदन शुक्ला, आकाश शुक्ला, अमित पाण्डेय, अतुल, अनुज पाण्डेय, अजय, अनुज, सूरज मिश्रा, स्वतंत्र शर्मा, अम्बर आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ ब्राह्मण समाज में आक्रोश, दिय...