लातेहार, जून 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी चौक पर मंगलवार की संध्या ब्राह्मण समाज चंदवा के तत्वावधान में बिहार के युवा भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल जलाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना की कड़ी निंदा की। सभा को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र वैद्य ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। जगतमणी वैद्य ने कहा कि मृतक किसी एक समाज का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला जागरूक युवा था, जिसकी मौत लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस की कार्रवाई से ब्राह्मण समाज में आक्रोश, रा...