बरेली, जनवरी 28 -- बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। अलंकार लंबे समय से ब्राह्मण समाज को एकजुट करने की दिशा में सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि बरेली में तैनाती के बाद से ही उन्होंने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए थे, लेकिन इस गतिविधि की भनक स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को नहीं लग सकी। सिटी मजिस्ट्रेट रहते हुए अलंकार अग्निहोत्री अपने कार्यालय में ही ब्राह्मण समाज से जुड़े नेताओं और युवाओं के साथ बैठकें करते थे। सरकारी सेवाओं में कार्यरत कई ब्राह्मण अधिकारी भी उनके संपर्क में बताए जा रहे हैं। इन बैठकों में ब्राह्मण समाज के उत्थान और संगठन को लेकर लंबी चर्चाएं होती थीं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में अलंकार ने ब्राह्मण समाज को जोड़ने के उद्देश्य से कई व्हाट्सएप ग्रुप भी बन...