हरिद्वार, फरवरी 6 -- अभिनेता मनोज वाजपेयी की नई वेब सीरीज 'घूसखोर पंडित' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसके शीर्षक को लेकर हरिद्वार में संत समाज और सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। श्रीगंगा सभा सहित विभिन्न साधु-संत संगठनों ने इसे एक विशेष समाज को लक्षित करने वाला बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी इस मामले में सख्त प्रतिक्रिया दी। हरिद्वार के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पाठक ने कहा कि देश में एक वर्ग विशेष, विशेषकर ब्राह्मण समाज को लगातार निशाना बनाया जाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को निशाना बनाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। पाठक ने कहा कि जिस ब्राह्मण समाज ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, उसके लिए इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.