खगडि़या, मार्च 26 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बोरना पंचायत में समाजसेवी पंकज मिश्रा के आवास पर बुधवार को अखंड ब्राह्मण सेवा समिति (भारतवर्ष) की एक बैठक की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण एकजुटता, सनातन धर्म का प्रचार करना, समाज के आर्थिक रुप से पिछड़े ब्राह्मण परिवार को मुख्य धारा मे लाना, सरकारी लाभ से बंचित ब्राह्मण परिवार को लाभ पहुँचाना, ब्राह्मणो मे जनजाग्रति लाना सहित अनुमंडल एवं प्रखंड के कार्यकारिणी चुनाव, मनोनयन करना था। उद्घोषक के रूप मे मुरारी झा थे।इस मौके संगठन के प्रदेश महासचिव महेश कुमार पाठक ने कहा की ब्राह्मण एकजुट रहें ताकि ब्राह्मण का सम्मान जारी रहे। जो भी सरकार ब्राह्मण को सम्मान नहीं देगी उसे समर्थन नहीं करें।संगठन मंत्री लक्षमेश्वर झा ने कहा की जिस दिन एक ब्राह्मण दूसरे ब्राह्मण का सहा...