लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर विप्रजन चर्चा एवं तहरी भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों का फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार थी तो ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था। इस दौरान डॉ. आशीष दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रतीक स्वरूप फरसा भेंट किया। कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार मिश्रा, आर्यन मिश्रा आदि ने स्वागत किया। जेपी मिश्रा, संजय तिवारी, टोनी मिश्रा, गणेश दत्त शुक्ला, बंशीधर मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...