बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं संबंधित ब्राह्मण संगठनों की बैठक भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न हुई। ब्रज क्षेत्र संरक्षक कौशलानंद उर्फ लालन पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम मनाया जाएगा। महासभा अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज और महामंत्री अजय मिश्र ने बताया कि समारोह रविवार आठ मार्च की शाम धर्मशाला परिसर में होगा। बैठक में नत्थू लाल पाराशरी, द्विजेंद्र उपाध्याय, राम बहादुर पांडे, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, आयुष भारद्वाज, दिनेश शर्मा और आरके. उपाध्याय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...