मेरठ, मार्च 7 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा ने कहा कि संगठन में किसी भी स्तर पर नेतृत्व करने हेतु क्षमतावान, सामर्थ्यवान एवं गतिमान होना आवश्यक है। वर्तमान परिदृश्य में ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है। राजनैतिक दल उन्हें केवल अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज से अपील की कि वह एकजुट रहकर समाज और देश के उत्थान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने में योगदान दें।शनिवार को उन्होंने इंद्रा नगर ब्रह्मपुरी में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में यह बातें कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.