बदायूं, जनवरी 17 -- बदायूं, संवाददाता। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शहर के एक गार्डन में कार्यक्रम अयोजित किया गया। जिसमें सवर्णो के संरक्षण एवं उत्थान के लिए कार्य कर रहे ग्वालियर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अनिल मिश्र का स्वागत किया गया। अनिल मिश्र ने स्वर्ण समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने आरक्षण, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया और समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती एकता में ही निहित है और जागरूकता के माध्यम से ही सामाजिक बदलाव संभव है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाण्डेय, मंडल संरक्षक कौशलानंद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, अरविंद शर्मा, सुभाष शर्मा, सौरभ शंखधार, विनय चतुर्वेदी,पवन शंखधार, कामेश पाठक, जग जीवन सारस्वत, मुरारी लाल पाठक, आशुतो...