सुल्तानपुर, अक्टूबर 3 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ में एक निजी रेस्टोरेंट पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का माल्यार्पण का स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश महासचिव परशुराम सेवा रत्नाकर चतुर्वेदी का भी स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में ब्राह्मण समाज के लोगों के समक्ष जयशंकर त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष तथा विद्याधर तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिले का प्रभारी मनोनीत किया गया। मौके पर विकास मिश्रा, विजय शंकर, संतोष पांडे, प्रमोद पांडे, पंकज तिवारी, अशोक मिश्रा, हरीश तिवारी, शेषनारायण शुक्ला, प्रेम नारायण, कैलाश द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा, श्याम नारायण मिश्र आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...