संभल, अप्रैल 13 -- केवी रायल सोसायटी के सभागार में ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरंक्षक मंडल ने मौजूदा कार्यकारणाी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से पंकज शर्मा को अध्यक्ष व विकास उपाध्याय को महामंत्री चुना। साथ ही 19 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों के पहुंचने की अपील की। संस्थापक सदस्य व संरक्षक रामाशंकर गौड़ ने कहा कि ब्राह्मण सभा पिछले करीब 50 वर्षों से समाज के बीच अपना दायित्व निभा रही है। बैठक में निशांत शर्मा, अवनेश शर्मा, विकास मिश्रा एड., अंकुश गौड़ को उपाध्यक्ष, शुभम शर्मा, सचिन शर्मा को नगर मंत्री, प्रभाकर शर्मा नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान माधव मिश्रा, अवध किशोर शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...