ब्राह्मण संगठनों को एकजुट करने के लिए संयुक्त मंच का गठन
देहरादून, मार्च 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज के संरक्षण में ब्राह्मण समाज की एकजुटता और हितों की रक्षा के लिए ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच की नींव रखी गई है। परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रथम चरण की बैठक में दून के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों और प्रबुद्ध जनों ने शिरकत कर इस दिशा में गहन मंथन किया।महंत रविंद्र पुरी के अधिकृत प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के विरुद्ध हो रहे द्वेषपूर्ण कार्यों को रोकना और ब्राह्मणों का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि देहरादून के बाद हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में ऐसी बैठकें आयोजित की जाएंगी। भविष्य में इस अभियान को विस्तार देते हुए देशभर की ब्राह्मण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.