नई दिल्ली, मार्च 15 -- UP Police SI Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक सत्ताधारी दल भाजपा के भीतर से ही तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही है। ब्राह्मण राजनीति में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाने वाले और पिछले दिनों बाटी-चोखा की पार्टी देकर प्रदेश नेतृत्व के निशाने पर आए भाजपा विधायक पीएन पाठक ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शनिवार और रविवार की आधी रात ट्वीट कर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप और भर्ती बोर्ड के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।आधी रात को विधायक का 'डिजिटल प्रहार' विधायक पीएन पाठक का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, "मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज...