पटना, मार्च 31 -- Bihar Congress District Presidents Cate: बिहार में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची में ब्राह्मण और यादवों का दबदबा है। कुल 53 में से सर्वाधिक 10-10 जिलाध्यक्ष ब्राह्मण और यादव जाति से बनाए गए हैं। इस सूची में सवर्ण जातियों का भी बोलबाला रहा है। सवर्ण वर्ग से कुल 24 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें 10 ब्राह्मणों के अलावा 7 भूमिहार, 5 राजपूत और 2 कायस्थ शामिल हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग को भी इस सूची में तवज्जो मिली है। कांग्रेस ने 7 मुसलमान, तो एक सिख जिलाध्यक्ष बनाया है। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस ने राज्य में संगठनात्मक बदलाव का फैसला लिया था। हाईकमान के निर्देश पर राज्य में संगठनात्मक जिलों की संख्या 40 से बढ़ाकर 53 की गई। इसके बाद सोमवार को सभी जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.