संभल, अप्रैल 4 -- ब्राह्मण महिला सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सभा की सदस्य सुमन मिश्रा के पुष्प विहार स्थित आवास पर किया गया। समारोह का शुभारंभ सभा की संरक्षिका उर्मिला शर्मा, जिला सचिव आशा सारस्वत और सुमन मिश्रा ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें अध्यक्ष रानी शर्मा, महामंत्री रंजना शर्मा, सचिव नीलम राय, कोषाध्यक्ष अंशुल नगर तथा उपाध्यक्ष सुधा शर्मा और सुनीता शर्मा शामिल रहीं। सभी ने संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुनीता शर्मा, मीरा शर्मा,...