मथुरा, मार्च 1 -- अखिल भारतीय समता पार्टी व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय पर डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व राष्ट्रीय समता पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी कानून लागू करना संविधान की मूल विचार धारा अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया यह कानून सीधी तौर पर सवर्ण समाज के अस्तित्व को मिटाने की गहरी साजिश है। इस कानून ने सवर्ण छात्र-छात्राओं के रोने पीटने का भी अधिकार छीन लिया है। इसे वापस लिया जाना आवश्यक है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कौशिक, पन्नालाल गौतम, ...