देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा में यूजीसी एक्ट के विरोध में घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान ब्राह्मणों के साथ अत्याचार का भी विरोध किया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, महासचिव उमाशंकर शर्मा, संगठन सचिव मनोज कुमार शर्मा, संरक्षक लालचंद शर्मा, प्रदेश युवा अध्यक्ष जिला सत्येंद्र कुमार दीक्षित, जिला अध्यक्ष संजय खंडूरी, महिला उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र उप्रेती, प्रदेश युवा महासचिव ललित बद्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...