काशीपुर, अप्रैल 19 -- काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने शनिवार को कलश मंडप काशीपुर में ब्राह्मण सम्मेलन किया। जहां अधिवक्ताओं शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम ने हमेशा समाज कल्याण का बीड़ा उठाया। आयोजन में पंडित रमेश भट्ट के द्वारा हवन पूजन संपन्न कराया गया। जहां बंधुओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को नमन किया। समारोह में उमेश जोशी, संदीप चतुर्वेदी, दीपिका गुड़िया आत्रेय, मोहन चंद्र पप्पनै, प्रदीप जोशी, विमल गुड़िया, अधिवक्ता भास्कर त्यागी, लता शर्मा, हौसला मिश्रा, रजनीश शर्मा, युवा विंग के जिला अध्यक्ष शिवम शर्मा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की मनाई जयंती समारोह में पंडित शैलेंद्र क...