हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। विप्रकुल शिरोमणि एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर नवसंवत्सर पर चैत्र प्रतिपदा को निकालने वाली विशाल व एतिहासिक भगवान परशुराम की शोभायात्रा महोत्सव एवं श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पद चुनाव हेतु मंगलवार को शहर के सादाबाद गेट घास की मंडी स्थित स्टेट बैंक पर बैठक हुई। जिसमें ब्राह्मण समाज द्वारा सर्वसम्मति से प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी नेता योगेंद्र शर्मा योगा पंडित को अध्यक्ष चुना गया है। सादाबाद गेट स्थित स्टेट बैंक पर पं. संजीव शर्मा के प्रतिष्ठान पर मंगलवार को सभी विप्र बंधु एकत्रित हुए। आगामी वर्ष के अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किए गए। मुख्य रूप से अध्यक्ष पद के लिए सुधीर पचौरी व सुभाष उपाध्याय के नामों पर विचार हुआ।दोनों ही विप्र बंधुओं ने योगा पंडित का नाम प्रस्तावित ...