आदित्यपुर, जुलाई 20 -- आदित्यपुर। शेरे पंजाब चौक पर रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ हीं संगठन की गतिविधियों, विस्तार और आगामी कार्य योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सीएल तिवारी, प्रदेश सह प्रभारी संतोष मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक अरुण कुमार चौबे, राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक शंकर दयाल मिश्रा, जिला अध्यक्ष धनजीत कुमार दुबे (जमशेदपुर पूर्वी), उमेश पांडेय (सरायकेला-खरसावां), केश्वर मिश्रा, बीरेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र कुमार पांडेय, अवधेश कुमार बाजपेयी, सतवीर मिश्रा, त्रिपुरारीनाथ द्विवेदी, संतोष पाँडेय, जनमेजय कुमार पांडेय, प्रकाश कुमार तिवारी, विद्यापति ओझा, मदन पां...