मधेपुरा, जुलाई 27 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रामनगर महेश काली मंदिर परिसर में रविवार को ब्राह्मण महासभा की सामान्य बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ब्राह्मण महासभा के सदस्य अजय कुमार ठाकुर उर्फ पल्लू, नंदू ठाकुर, बब्बु झा व संतोष कुमार झा ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में ब्राह्मणों की स्थिति और मजबूत संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कहा गया कि वर्तमान परिस्थितियों में इस जाति का कोई भी सशक्त व्यक्ति या माध्यम नहीं है जो ब्राह्मण महासभा की आवाज देश के हुक्मरानों व शासन तक सशक्त रूप से पहुंचा सके और समस्यायों का समाधान करा सकें। बैठक में ब्राह्मण महासभा की 3 अगस्त को मधेपुरा और उसके बाद पटना में आयोजित होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- संगठन के विस्तार और समाज की ...