अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, संवाददाता। यूजीसी बिल को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा अलीगढ़ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है। आर्य समाज पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने बिल को सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के लिए घातक बताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस दौरान यूजीसी बिल 2026 की प्रति भी जलाई गई। इस मौके पर राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष, नारायण सारस्वत महामंत्री, डॉ. मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, सौरभ शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, हरिओम गौड़, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...