ब्राह्मण महासभा का सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का आह्वान
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित मालवीय भवन में ब्राह्मण महासभा द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं नामित सभासदों का फूलमालाएं और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया। समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक, विनीत कात्यायन, आंचल तोमर, महामंत्री शरद शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा और सभासद रवि पाराशर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जयकुमार शर्मा ने की। इस आयोजन की मुख्य विशेषता समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध एकजुटता रही। वक्ताओं ने अनावश्यक दिखावे और अपव्यय को छोड़कर शिक्षा एवं संस्कारों पर बल दिया। सभा में समाज सुधार हेतु शोक के समय भोज की परंपरा को समाप्त करना। शादियों को देर रात के बजाय दिन में संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.