भागलपुर, अप्रैल 25 -- भागलपुर। अखिल भारतीय धोबी महासमाज भागलपुर की ओर से सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक की गई। जिसमें सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों पर विस्तृत से चर्चा की गई। अखिल भारतीय धोबी महासमाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सह हम पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष अशोक रजक ने बताया कि ब्राह्मण मंडल विवाह भवन महादेव सिनेमा के सामने रविवार 26 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन भी शमिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...