पलामू, मई 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राजकीय कृत ब्राह्मण प्लस -2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा- 2026 में विद्यालय के टॉप 10 छात्रों को ट्रॉफी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव प्रकाश,विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद धीरेंद्र पांडेय एवं एडीबी स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। उपस्थित विद्यार्थी और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि निरंतर ईमानदारी पूर्वक मेहनत करने से परिणाम सुखद मिलता है। उन्होंने नौंवी और 11वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ...