सहारनपुर, अगस्त 30 -- मां शाकुंभरी देवी से शुरू हो रही स्वर्ण समाज एकता यात्रा में शामिल होने जा रहे रोहित कौशिक और उनके साथियों को पुलिस ने देवीकुंड परिसर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। कार्रवाई से नाराज रोहित कौशिक ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मणों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने सामान्य वर्ग से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। आचार्य मोहित शर्मा, आचार्य शुभम और आचार्य वासुदेव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शाकंभरी से निकल रही यूजीसी विरोधी यात्रा रोकी, पुलिस से नोकझोंक यह भी पढ़ें- आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग यह भी पढ़ें- प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले पुलिस ने रोका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...